Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मेरा बजरंग बाला प्यारा है श्री राम का ये तो दुलारा है - Bhajan Ghar

मेरा बजरंग बाला प्यारा है श्री राम का ये तो दुलारा है

Mera Bajrang Bala Pyara Hai Shree Ram Ka Ye To Dulara Hai

मेरा बजरंग बाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है,
भक्तों में ये भक्त बड़े है,
भक्तों में ये भक्त बड़े,
माँ अंजनी का ये लाला है,
मेरा बजरंगबाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है

जब लक्ष्मण को शक्ति लगी,
तब हनुमत आगे आए,
तब हनुमत आगे आए,
माँ सीता का हरण हुआ,
तब माँ का पता लगाए,
तब माँ का पता लगाए,
श्री राम प्रभु के हर संकट को,
हनुमत ने ही टाला है,
मेरा बजरंगबाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है।।

संकट मोचन कहलाते,
ये बालाजी है निराले,
भक्तो बालाजी है निराले,
भक्तों के हर संकट हरते,
काल को पल में टाले,
भक्तो काल को पल में टाले,
श्री राम प्रभु का नाम है जपते,
राम में ही ये समाए है,
मेरा बजरंगबाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है।।

सुन लो भक्तों बात मेरी,
तुम राम राम जप लेना,
तुम राम राम जप लेना,
खुश होंगे बालाजी इनसे,
बात मेरी सुन लेना,
भक्तो बात मेरी सुन लेना,
इन्हें राम का नाम है प्यारा,
राम नाम के दीवाने है,
मेरा बजरंगबाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है।।

मेरा बजरंग बाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है,
भक्तों में ये भक्त बड़े है,
भक्तों में ये भक्त बड़े,
माँ अंजनी का ये लाला है,
मेरा बजरंगबाला प्यारा है,
श्री राम का ये तो दुलारा है।।

Leave a Comment