Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की होय - Bhajan Ghar

हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की होय

Hanumat Date Raho Aasan Par Jab Tak Katha Ram Ki Hoye

हनुमत डटे रहो आसन पर,
जब तक कथा राम की होय॥

माथे इनके मुकुट विराजे,
कानन कुंडल सोहे।
एक काँधे पर राम विराजे,
दूजे लक्ष्मण होय।
हनुमत डटे रहों आसन पर,
जब तक भजन राम का होय॥

एक काँधे पर गदा सोहे,
दूजे पर्वत होय।
लड्डुअन का तेरो भोग लगत है,
हाथ पसारे लोग।
हनुमत डटे रहों आसन पर,
जब तक भजन राम का होय॥

तुलसीदास आस रघुवर की,
हरि चरणन चित होय।
अंग तुम्हारे चोला सोहे,
लाल लंगोटा होय।
हनुमत डटे रहों आसन पर,
जब तक भजन राम का होय॥

हनुमत डटे रहो आसन पर,
जब तक कथा राम की होय॥

Singer – Sheela Kalson

Leave a Comment