Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल - Bhajan Ghar

संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल

Sankat Mochan Naam Tiharo Mere Bhi Sankat Taal

संकट मोचन नाम तिहारो,
मेरे भी संकट टाल।
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल॥

सौ योजन का लांघ समुंदर,
सीता की सुध लाए।
बाग अशोक उजाड़ा तुमने,
मधुर मधुर फल खाए।
जो भी तुमको पकड़ने आए,
उसको मार भगाए।
एक लात में यमपुर भेजा,
वो रावण का दास।
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल॥

मेघनाथ ने लक्ष्मण जी पर,
शक्ति बाण चलाया।
संजीवन बुटी लाने का,
तुमने बीड़ा उठाया।
रात ही रात में बूटी लाए,
धन्य तुम्हारी माया।
तुमने लखन जिवाये हनुमत,
कर दिया बड़ा कमाल।
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल॥

राम लखन को चुराके ले गया,
अहिरावण पाताल।
उनकी रक्षा करने खातिर,
पहुंच गए तत्काल।
तेरे सामने बजरंग उनकी,
गली ना कोई दाल।
उनकी बलि चढ़ाकर तुमने,
कर दी उल्टी चाल।
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल॥

संकट मोचन नाम तिहारो,
मेरे भी संकट टाल।
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल॥

Singer – Ram Saini

Leave a Comment