Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बांटे सबको प्यार बालाजी भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

बांटे सबको प्यार बालाजी भजन लिरिक्स

Bate Sabko Pyar Balaji Bhajan Lyrics

दोहा – सबको ही खुशियां मिलती है,
ऐसी बाबा की भक्ति है,
सबके ही दुखडो को मिटाती,
ऐसी बाबा की शक्ति है।

बांटे सबको प्यार बालाजी,
करते सभी पे उपकार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।।

राम नाम के मोती बांटे,
राम नाम के मोती बांटे,
राम के आज्ञाकार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।।

इस कलयुग में राज है इनका,
इस कलयुग में राज है इनका,
करते धरम का प्रचार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।।

इनके दर जो अर्जी लगाते,
इनके दर जो अर्जी लगाते,
उनके तो भरे भंडार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।।

‘रामकुंवर’ है तेरा पुजारी,
‘रामकुंवर’ है तेरा पुजारी,
कर दो मेरा भी बेडा पार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।।

बाँटे सबको प्यार बालाजी,
करते सभी पे उपकार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।।

गायक – रामकुमार जी लख्खा।

Leave a Comment