Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बजरंगबली हनुमान तेरा जग में डंका बाज रया लिरिक्स - Bhajan Ghar

बजरंगबली हनुमान तेरा जग में डंका बाज रया लिरिक्स

Bajrangbali Hanuman Tera Jag Mai Danka Baaj Rya Lyrics

बजरंगबली हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।

शंकर के तुम हो अवतारी,
महावीर तुम हो बलकारी,
तुमसा ना कोई बलवान,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।

तन पे तेरे लाल लंगोटा,
हाथ में तेरे मोटा सोटा,
तेरे रोम रोम में राम,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।

लंका को मिट्टी में मिलाया,
लंकापति को चक्कर आया,
रावण की घटाई शान,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।

जो भी तेरी शरण में आवे,
सियाराम को वो ही पावे,
यही ‘नरसी’ करे बखान,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।

बजरंगबली हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।

स्वर – मोना मेहता।

Leave a Comment