Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी भजन लिरिक्स

Ram Ke Pyare Siya Ke Dulare Hanumanji Bhajan Lyrics

राम के प्यारे,
सिया के दुलारे,
अंजनी माँ के,
नैनो के तारे,
राम के प्यारें,
सिया के दुलारे।।

राम ने भरत समान बताकर,
अपने ह्रदय लगाया,
हनुमान ने राम सिया को,
अपने हृदय बिठाया,
पल पल छीन छीन,
नाम पुकारे,
राम के प्यारें,
सिया के दुलारे।।

मात सिया ने हनुमान को,
ऐसा वर दे डाला,
अजर अमर हो मेरे लाला,
जपो राम की माला,
राम सिया दोनों,
ऋणी है तुम्हारे,
राम के प्यारें,
सिया के दुलारे।।

अंजनी माँ ने हनुमान को,
राम शरण में भेजा,
हरपल राम की सेवा करना,
आशीर्वाद भी लेजा,
राम से ‘पप्पू शर्मा’,
हमें भी मिला रे,
राम के प्यारें,
सिया के दुलारे।।

राम के प्यारे,
सिया के दुलारे,
अंजनी माँ के,
नैनो के तारे,
राम के प्यारें,
सिया के दुलारे।।

स्वर / रचना – पप्पू जी शर्मा।

Leave a Comment