Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ अंजनी के लाला मेरा एक काम कर दे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ अंजनी के लाला मेरा एक काम कर दे भजन लिरिक्स

Maa Anjani Ke Lala Mera Ek Kaaam Kar De Bhajan Lyrics

माँ अंजनी के लाला मेरा,
एक काम कर दे,
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।

सुबह सुबह की राम राम ये,
जीवन संवार देती है,
एक नजर प्रभु राम जी की,
भव से उतार देती है,
नैया मेरी बाबा राम हवाले तू करदे,
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।

राम नाम का प्याला पीके,
धन्य तुम्हारे भाग हुए,
साथ में लेलो हमको भी,
अब हम तो हैं लाचार हुए,
मेरे दिल के कागज पर तू राम नाम लिखदे,
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।

राम राम के जप ने तुमको,
बना दिया मस्ताना है,
राम को मेरी अर्जी दे,
कहे ‘कुर्मी अमन’ दिवाना है,
‘कैलाश’ तेरा दीवाना है,
‘केशव शर्मा’ को चरणों में राम के तू करदे,
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।

माँ अंजनी के लाला मेरा,
एक काम कर दे,
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।

गायक – केशव शर्मा जी।

Leave a Comment