Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली भजन लिरिक्स

Mere Bajrangbali Kaise Lanka Jali Bhajan Lyrics

मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली,
तूने लंका जलाई मजा आ गया,
मच गई खलबली,
ना किसी की चली,
सोने की लंका जलाई मजा आ गया,
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली,
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।

माता सीता की खोज में तुम तो गये,
अशोक वाटिका में सीता मां के,
सन्मुख भये,
बाग ऐसा उजाड़ा रखवारे थे बली,
मार सबको भगाई मजा आ गया,
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली,
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।

ब्रह्मास्त्र में बंधे आये दरबार में,
पूंछ कपड़ा लपेटे न रहा दरबार में,
लंबी पूंछ बढ़ी उसमें तेल घी डली,
आग उसमें लगाई मजा आ गया,
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली,
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।

मेरे बजरंगबली कैसे लंका जली,
तूने लंका जलाई मजा आ गया,
मच गई खलबली,
ना किसी की चली,
सोने की लंका जलाई मजा आ गया,
मेरें बजरंगबली कैसे लंका जली,
तूने लंका जलाई मजा आ गया।।

गीतकार व गायक – संजू वाडीवा।

Leave a Comment