Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तेरे नाम से सालासर वाले चलता मेरा गुजारा भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

तेरे नाम से सालासर वाले चलता मेरा गुजारा भजन लिरिक्स

Tere Naam Se Salasar Wale Chalta Mera Gujara Bhajan Lyrics

तेरे नाम से सालासर वाले,
चलता मेरा गुजारा,
तू ही मेरा हमसफर है,
तू ही मेरा हमसफर है,
तू है मेरा सहारा,
तेरे नाम से सालासर वालें,
चलता मेरा गुजारा।।

दुनिया के आईने में,
देखा है अक्ष मेरा,
वो ही हुआ पराया,
कभी था शख्स मेरा,
उसने डुबोई नैया,
उसने डुबोई नैया,
तूने दिया किनारा,
तेरे नाम से सालासर वालें,
चलता मेरा गुजारा।।

बदले तो बदले दुनिया,
इसकी फिकर नही है,
दुनिया की रंजिशो का,
मुझ पे असर नही है,
मेरे सर पे यूँ हि रखना,
मेरे सर पे यूँ हि रखना,
बालाजी हाथ तुम्हारा,
तेरे नाम से सालासर वालें,
चलता मेरा गुजारा।।

जब से हुए तुम्हारे,
तुमसे ये हमने जाना,
होती है क्या हकीकत,
होता है क्या फ़साना,
तेरा ‘श्याम’ कहता तूने,
तेरा ‘श्याम’ कहता तूने,
‘धरणीधर’ को तारा,
तेरे नाम से सालासर वालें,
चलता मेरा गुजारा।।

तेरे नाम से सालासर वाले,
चलता मेरा गुजारा,
तू ही मेरा हमसफर है,
तू ही मेरा हमसफर है,
तू है मेरा सहारा,
तेरे नाम से सालासर वालें,
चलता मेरा गुजारा।।

स्वर – धरणीधर दधीच।

Leave a Comment