Salasar Ke Balaji Tera Darshan Karke Jayenge Bhajan Lyrics
सालासर के बालाजी,
तेरा दर्शन करके जाएंगे,
दर्शन ना कर पाये तो,
दर्शन ना कर पाये तो,
तेरी चौखट पे मर जाएंगे,
सालासर के बालाजी।।
दर्शन देना उन भक्तो को,
जो निश्चय के पक्के है,
निश्चय से मिलते बालाजी,
सबको ये समझायेगे,
सालासर कें बाला जी,
तेरा दर्शन करके जाएंगे।।
दर्शन देना उन भक्तो को,
जो तेरी ज्योत जगाते है,
जोत जगाने से मिलते है,
सबको ये समझायेगे,
सालासर कें बाला जी,
तेरा दर्शन करके जाएंगे।।
दर्शन देना उन भक्तो को,
दया धर्म जिनके मन में,
भाव के भूखे बजरंगी,
जन जन में भाव जगायेगे,
सालासर कें बाला जी,
तेरा दर्शन करके जाएंगे।।
दर्शन देना उन भक्तो को,
तेरा सुमिरन करते है,
कहे ‘फिरंगी’ तेरे नाम की,
जग में धूम मचायेगे,
सालासर कें बाला जी,
तेरा दर्शन करके जाएंगे।।
सालासर के बालाजी,
तेरा दर्शन करके जाएंगे,
दर्शन ना कर पाये तो,
दर्शन ना कर पाये तो,
तेरी चौखट पे मर जाएंगे,
सालासर के बालाजी।।