Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
ॐ जय हनुमत वीरा श्री बालाजी आरती लिरिक्स - Bhajan Ghar

ॐ जय हनुमत वीरा श्री बालाजी आरती लिरिक्स

Om Jay Hanumat Veera Shree Balaji Aarti Lyrics

ॐ जय हनुमत वीरा,
बाबा जय हनुमत वीरा,
संकट मोचन स्वामी,
आप हो रणधीरा,
जय जय हनुमत वीरा।।

पवन पुत्र अंजनी सूत,
महिमा अति भारी,
दुखः दारिद्र मिटाओ,
संकट सब हारी,
जय जय हनुमत वीरा।।

बाल समय में तुमने,
रवि को भच्छ लियो,
देवन अस्तुति किन्ही,
तब प्रभु छाड़ दियो,
जय जय हनुमत वीरा।।

कपि सुग्रीव राम संग,
मैत्री करवाई,
बाली मराए कपि सही,
गद्दी दिलवाई,
जय जय हनुमत वीरा।।

लंका जारी लाए सिय की सुध,
वानर हर्षाये,
कारज कठिन सुधारे,
रघुबर मन भये,
जय जय हनुमत वीरा।।

शक्ति लगी लक्ष्मण के,
भारी सोच भयो,
लाय संजीवन बूटी,
दुख सब दूर कियो,
जय जय हनुमत वीरा।।

ले पाताल अहिरावण,
जब ही पैथ गयो,
ताहि मारी प्रभु लाये,
जय जयकार भयो,
जय जय हनुमत वीरा।।

सालासर मेहंदीपुर में,
दर्शन अति भारी,
मंगल और शनिश्चर,
मेला लगे भारी,
जय जय हनुमत वीरा।।

श्री बालाजी की आरती,
जो कोई गावे,
कहत इन्द्र हर्षित मन,
वांछित फल पावे,
जय जय हनुमत वीरा।।

ॐ जय हनुमत वीरा,
बाबा जय हनुमत वीरा,
संकट मोचन स्वामी,
आप हो रणधीरा,
जय जय हनुमत वीरा।।

Singer : Lakkha Ji

Leave a Comment