Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
करने वंदन चरणों में बजरंगी दर पे हम तेरे रोज आएंगे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

करने वंदन चरणों में बजरंगी दर पे हम तेरे रोज आएंगे भजन लिरिक्स

Karne Vandan Charanon Me Bajrangi Dar Pe Hum Tere Roj Aayenge Bhajan Lyrics

करने वंदन चरणों में बजरंगी,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे,
हो दर पे तेरे रोज आएंगे,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे।।

द्वार पे तेरी अपनी विपदा सुनाएंगे,
द्वार पे तेरी अपनी विपदा सुनाएंगे,
अपने ह्रदय का हम हाल सुनाएंगे,
अपने ह्रदय का हम हाल सुनाएंगे,
करने पूजन चरणों में महावीरा,
मंदिर में तेरे रोज आएंगे,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे।।

संकट हारी तेरी लीला अपार है,
संकट हारी तेरी लीला अपार है,
दिल में तुम्हारे अपने भक्तो का प्यार है,
दिल में तुम्हारे अपने भक्तो का प्यार है,
करके अर्चन चरणों में मारुतिनंदन,
भक्ति के गीत रोज गाएंगे,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे।।

श्रद्धा सुमन हम तुमको चढ़ाएंगे,
श्रद्धा सुमन हम तुमको चढ़ाएंगे,
दीपक जलाएंगे आरती दिखाएंगे,
दीपक जलाएंगे आरती दिखाएंगे,
करने पूजन चरणों में अंजनीलल्ला,
हवन में नित प्रीत लाएंगे,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे।।

करने वंदन चरणों में बजरंगी,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे,
हो दर पे तेरे रोज आएंगे,
दर पे हम तेरे रोज आएंगे।।

Leave a Comment