Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा भजन लिरिक्स

Hawa Me Udta Jaye Re Mera Ram Dulara Bhajan Lyrics

हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा,
राम दुलारा, वो तो जानकी का प्यारा,
हवा मे उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

एक दिन देखा मेने अवधपुरी में,
अवधपुरी में रामा अवधपुरी में,
राम की लगन लगाए रे, मेरा राम दुलारा,
हवा मे उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

एक दिन देखा मेने पम्पापूरी में,
पम्पापूरी में रामा पम्पापूरी में,
सुग्रीव से प्रीत लगाए रे, मेरा राम दुलारा,
हवा मे उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

एक दिन देखा मेने सुमिरु पर्वत पे,
सुमिरु पर्वत पे रामा सुमिरु पर्वत पे,
संजीवन बूटी लाये रे, मेरा राम दुलारा,
हवा मे उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

एक दिन देखा मेने लंका पुरी में,
लंका पुरी में रामा लंका पुरी में,
सोने की लंका जलाये रे, मेरा राम दुलारा,
हवा मे उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

एक दिन देखा मेने आकाश पूरी में,
आकाश पूरी में रामा आकाश पूरी में,
सूरज को निगल जो डाले रे, मेरा राम दुलारा,
हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा,
राम दुलारा, वो तो जानकी का प्यारा,
हवा मे उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा।।

Leave a Comment