Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
हनुमान की पूजा से सब काम होता है भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

हनुमान की पूजा से सब काम होता है भजन लिरिक्स

Hanuman Ki Puja Se Sab Kam Hota Hai Bhajan Lyrics

हनुमान की पूजा से सब काम होता है,
इनके दर्शन से ही बिगडा हर काम होता है,
बजरंगी की पूजा से सब काम होता है।।

भजलो इन्हे मन से गुणगान करो इनका,
सिंदूर चढ़ा करके सम्मान करो इनका,
इनके दर आते दुर सभी अज्ञान होता है।।

ये लाल रंग चाहे लाली को अपनाये,
अपनी कृपा हरदम भक्तो पर बरसाये,
अरे इनके ही दर पर भक्तो का मान होता है।।

जहाँ राम कथा होती है वही बजरंगी रहते है,
श्री राम नाम का जाप सदा बजरंगी जपते है,
श्री राम चरण मे हरदम इनका ध्यान होता है।।

हनुमान की पूजा से सब काम होता है,
इनके दर्शन से ही बिगडा हर काम होता है,
बजरंगी की पूजा से सब काम होता है।।

Leave a Comment