Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
रूप धरे विकराल ओ मैया रूप धरे विकराल - Bhajan Ghar

रूप धरे विकराल ओ मैया रूप धरे विकराल

Roop Dhare Vikral O Maiya Roop Dhare Vikral

रूप धरे विकराल ओ मैया,
रूप धरें विकराल,
जिनके आगे दानव भागे,
आ जाए भूचाल,
रूप धरें विकराल ओ मईया,
रूप बड़ा विकराल।।

खड़ग त्रिशूल को लेकर,
मन में क्रोध भयंकर,
समर मे ऐसी गरजे,
दानव कापे थर थर,
पाप मिटाए जगत बचाए,
दुनिया हुई खुशहाल,
रूप धरें विकराल ओ मईया,
रूप बड़ा विकराल।।

रूप भयानक काला,
पहने मुंड की माला,
छोड़े मैया ज्वाला,
पिये लहू का प्याला,
शक्तिशाली ममता वाली,
संकट देती टाल,
रूप धरें विकराल ओ मईया,
रूप बड़ा विकराल।।

दानव दल को मिटाने,
चली है मैया ठाने,
लगी कटार चलाने,
दुष्ट लगे घबराने,
करो ‘निरंजन’ माँ का वंदन,
मैया बड़ी दयाल,
रूप धरें विकराल ओ मईया,
रूप बड़ा विकराल।।

रूप धरे विकराल ओ मैया,
रूप धरें विकराल,
जिनके आगे दानव भागे,
आ जाए भूचाल,
रूप धरें विकराल ओ मईया,
रूप बड़ा विकराल।।

Singer / Upload – Uday Lucky Soni

Leave a Comment