Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
चरण में बिठाये रखना चुनड़ में छिपाये रखना - Bhajan Ghar

चरण में बिठाये रखना चुनड़ में छिपाये रखना

Charan Me Bithaye Rakhna Chunar Me Chhipaye Rakhna

चरण में बिठाये रखना,
चुनड़ में छिपाये रखना,
तेरा मेहंदी राच्या हाथ,
सिर पे फिराये रखना।।

ये अदभुद सिणगार देख के,
सोई किस्मत जागे,
मां तुझको या तेरे भग्तों को,
नजर ना कोई लागे,
नजर से बचाये रखना,
तू झाड़ा लगाये रखना,
तेरा मेहंदी राच्या हाथ,
सिर पे फिराये रखना।।

जब तक मेरी सांस चले,
तेरा उत्सव रोज कराऊं,
आने वाली पीढ़ी को भी,
तेरी महिमा सुनाऊं,
ये ज्योत जगाये रखना,
ये लगन लगाये रखना,
तेरा मेहंदी राच्या हाथ,
सिर पे फिराये रखना।।

भला बुरा जैसा भी हो,
तूने सबको अपनाया,
जितना प्यार मिला तेरे दर पे,
और कहीं ना पाया,
काळजै लगाये रखना,
पलक पे बिठाये रखना,
तेरा मेहंदी राच्या हाथ,
सिर पे फिराये रखना।।

जैसी भी भग्ति है मेरी,
काम चलाले इस से,
माफी देना गलती हो जब,
भग्तों से अम्बरीष से,
के लाज बचाये रखना,
तू अपणा बनाये रखना,
तेरा मेहंदी राच्या हाथ,
सिर पे फिराये रखना।।

चरण में बिठाये रखना,
चुनड़ में छिपाये रखना,
तेरा मेहंदी राच्या हाथ,
सिर पे फिराये रखना।।

Lyrics – Ambrish Kumar Mumbai

Leave a Comment