Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
सुन लो अरज हमारी भवानी माँ शेरोवाली - Bhajan Ghar

सुन लो अरज हमारी भवानी माँ शेरोवाली

Sun Lo Araj Hamari Bhawani Maa Sherowali

सुन लो अरज हमारी,
भवानी माँ शेरोवाली,
भवानी माँ ज्योता वाली।।

सिंह सवारी लगे माँ प्यारी,
लाल चुनर की शोभा है न्यारी,
भक्तों के दुःख हरने वाली,
भवानी माँ शेरोवाली,
भवानी माँ ज्योता वाली।।

माथे बिंदिया चम चम चमके,
चांद सा मुखड़ा दम दम दमके,
मैया की महिमा निराली,
भवानी माँ शेरोवाली,
भवानी माँ ज्योता वाली।।

एक हाथ त्रिशूल बिराजे,
दूजे हाथ मां खप्पर साजे,
आया “शिव” दर पे सवाली,
भवानी माँ शेरोवाली,
भवानी माँ ज्योता वाली।।

सुन लो अरज हमारी,
भवानी माँ शेरोवाली,
भवानी माँ ज्योता वाली।।

Singer – Shreya Soni
Writer – Shiv Narayan Verma

Leave a Comment