Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
अखियों में ममता है मुखड़े पे नूर है - Bhajan Ghar

अखियों में ममता है मुखड़े पे नूर है

Ankhiyon Me Mamta Hai Mukhde Pe Noor Hai

अखियों में ममता है,
मुखड़े पे नूर है,
शेरोवाली मैया जग में,
बड़ी मशहूर है,
दिल में दया का,
भंडार भरपूर है,
कष्ट कलेश सब,
करती माँ दूर है,
अपने भक्तों के सर पे,
मैया मेरी हाथ रखती,
लाज रखती ओ मैया,
लाज रखती,
अम्बे रानी मेहरोवाली,
मन की विशाल है,
दुष्टों की बैरन माँ,
संतो की ढाल है,
भक्तो की भक्ति पे,
होती निहाल है,
होके प्रसन्न रखे,
पल पल ख़याल है,
अपने भक्तों के सर पे,
माता मेरी ताज रखती,
लाज रखती ओ मैया,
लाज रखती।।

देखे ना जात कोई,
देखे औकात ना,
मेरी माँ के दर पे तो,
ऐसी कोई बात ना,
सच्चे मन से जो कोई,
करता आराधना,
करती मंजूर मैया,
उसकी हर प्रार्थना,
माँ मेरी मंगलमय हर एक,
समाज रखती,
लाज रखती ओ मैया,
लाज रखती।।

आजा माँ के दर पे ‘लख्खा’,
हो जाए कल्याण,
क्या राजा क्या रंक यहाँ पे,
मिलता सबको मान,
जो प्रेम से बोले जय मैया,
जो नेम से बोले जय मैया,
जब आए मुसीबत तुझपे,
कर दे कर कमलों की छैया,
फिर दुनिया में मानियो का,
मान मेरी मात रखती,
लाज रखती ओ मैया,
लाज रखती।।

अखियों में ममता है,
मुखड़े पे नूर है,
शेरोवाली मैया जग में,
बड़ी मशहूर है,
दिल में दया का,
भंडार भरपूर है,
कष्ट कलेश सब,
करती माँ दूर है,
अपने भक्तों के सर पे,
मैया मेरी हाथ रखती,
लाज रखती ओ मैया,
लाज रखती,
अम्बे रानी मेहरोवाली,
मन की विशाल है,
दुष्टों की बैरन माँ,
संतो की ढाल है,
भक्तो की भक्ति पे,
होती निहाल है,
होके प्रसन्न रखे,
पल पल ख़याल है,
अपने भक्तों के सर पे,
माता मेरी ताज रखती,
लाज रखती ओ मैया,
लाज रखती।।

Singer – Lakhbir Singh Lakkha Ji

Leave a Comment