Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
थोड़ी दया तो मेरी झोली में डाल दे माँ भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

थोड़ी दया तो मेरी झोली में डाल दे माँ भजन लिरिक्स

Thodi Daya To Meri Jholi Me Dal De Maa Bhajan Lyrics

थोड़ी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ,
तेरे बगैर मेरा,
है कौन शारदे मां,
थोडी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ।।

आया हूं द्वार तेरे,
दुख दूर करो मेरे,
दर्शन की एक झलक से,
मिट जायेंगे अंधेरे,
मैया तेरे ललन को,
ध्यानु सा प्यार दे मां,
थोडी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ।।

है शेर की सवारी,
लगती है प्यारी प्यारी,
मैया के आंगना में,
होती है भीड़ भारी,
तारा है पापियों को,
मुझको भी तार दे मां,
थोडी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ।।

चूड़ी चढ़ा रहे है,
चूनर ओढ़ा रहे है,
ज्योति जला जला कर,
मां को मना रहे है,
फरियाद कर रहे है,
बिगड़ी संवार दे मां,
थोडी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ।।

जानू ना तेरी पूजन,
श्रद्धा के फूल अर्पण,
नैना “पदम”के प्यासे,
मैया जी देदो दर्शन,
डूबा हूं मैं भंवर में,
अब तो उबार दे मां,
थोडी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ।।

थोड़ी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ,
तेरे बगैर मेरा,
है कौन शारदे मां,
थोडी दया तो मेरी,
झोली में डाल दे माँ।।

लेखक / गायक – डालचन्द कुशवाह “पदम”

Leave a Comment