Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार लिरिक्स - Bhajan Ghar

स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार लिरिक्स

Swarg Se Sundar Dham Jahan Maiya Ka Darbar Lyrics

स्वर्ग से सुन्दर धाम,
जहाँ मैया का दरबार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

सूरज की किरणे तेरी,
ज्योति जगाए,
चंदा की किरणे तेरी,
आरती गाए,
टिमटिम करते तारे,
जैसे पायल की झंकार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

भक्ति तेरी है मैया,
गंगा की धारा,
शक्ति तेरी है मैया,
यमुना की धारा,
भक्ति शक्ति के संगम में,
जीवन का उद्धार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

जल थल नभ सब,
तेरे सहारे,
ममतामई माँ तुझको,
भक्त पुकारे,
सुनले करुण पुकार मैया,
कर दे बेड़ा पार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

अम्बे जगदम्बे काली,
नाम है तेरा,
कष्ट मिटाना सबका,
काम है तेरा,
‘माया’ गाए धूम मचाए,
तेरी जय जयकार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

स्वर्ग से सुन्दर धाम,
जहाँ मैया का दरबार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

Singer – Saurabh & Keshav Madhukar

Leave a Comment