Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
शेरावाली की लगालो जय जयकार भक्तों लिरिक्स - Bhajan Ghar

शेरावाली की लगालो जय जयकार भक्तों लिरिक्स

Sherawali Ki Lagalo Jai Jaikar Bhakto Lyrics

माँ सांसें भी देती,
उधार भक्तों,
शेरावाली की लगालो,
जय जयकार भक्तों।।

जय जय दुर्गा जय मां काली,
जय जय अम्बे महारानी,
अर्धकुमारी कालरात्रि,
जय जय मां ज्वालारानी,
तोड़ा अकबर का मां ने,
गुमान भक्तों,
शेरावाली की लगालों,
जय जयकार भक्तों।।

सच्ची ज्योति भवन निराला,
नमन तुम्हे कटरेवाली,
झंडे लेके आए भक्त,
प्रणाम तुम्हे झंडेवाली,
लांगुर भैरव है मां के,
दरवान भक्तों,
शेरावाली की लगालों,
जय जयकार भक्तों।।

यश कीर्ति और भक्ति वैभव,
तेरी कृपा से आता है,
करता जो तेरा सुमिरण,
वो भवसागर तर जाता है,
लिखी महिमा ‘शुभम’,
ने महान भक्तों,
गाए महिमा ‘प्रमोद’ है,
गुलाम भक्तों,
शेरावाली की लगालों,
जय जयकार भक्तों।।

माँ सांसें भी देती,
उधार भक्तों,
शेरावाली की लगालो,
जय जयकार भक्तों।।

Singer – Pramod Tripath

Leave a Comment