Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

आओ माँ जगदम्बा अब तेरे लाल पुकारे भजन लिरिक्स

Aao Maa Jagdamba Ab Tere Lal Pukare Bhajan Lyrics

आओ माँ जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।

मरुधर की आंधी हो या,
सागर का तूफा भारी,
हम तक पहुँचने से पहले,
तू हरती विपदा सारी,
फिर क्यों डराते हमको,
यूँ गम के अंधियारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।

बच्चो से क्यों रूठी मैया,
कब तक ना बोलोगी,
दया द्रष्टि के द्वार तुम्हारे,
कब तक ना खोलोगी,
बोले ‘टीटू’ मैया,
तू ही जीवन सँवारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।

आओ माँ जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे,
चलता ये जीवन,
मैया तेरे ही सहारे,
आओ मां जगदम्बा,
अब तेरे लाल पुकारे।

Singer & Writer – Kuldeep Nirmal Titu

Leave a Comment