Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
संकट में शेरावाली की सकलाई देखि है भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

संकट में शेरावाली की सकलाई देखि है भजन लिरिक्स

Sankat Me Sherawali Ki Saklai Dekhi Hai Bhajan Lyrics

संकट में शेरावाली की,
सकलाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।।

कोई राह नज़र ना आए,
जब छाए गम के बादल,
सर पे महसूस किया है,
मैंने मैया का आँचल,
माँ की चुनड़ी मेरे सर पे,
माँ की चुनड़ी मेरे सर पे,
लहराई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।।

ये है तक़दीर हमारी,
जो तेरी शरण मिली है,
क़िस्मत से हम भक्तो की,
मैया तू कुलदेवी है,
मेरे सुख में दुःख में हरदम,
मेरे सुख में दुःख में हरदम,
माँ आई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।।

तूने तो दिया है मैया,
मुझको औकात से बढ़कर,
‘सौरभ मधुकर’ की तूने,
रख दी तक़दीर बदलकर,
हमने माँ के दरबार की,
हमने माँ के दरबार की,
सच्चाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।।

संकट में शेरावाली की,
सकलाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।।

Singer – Aman / Shivam

Leave a Comment