Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मैया जी सुन लो पुकार तुम्हें आना होगा लिरिक्स - Bhajan Ghar

मैया जी सुन लो पुकार तुम्हें आना होगा लिरिक्स

Maiya Ji Sun Lo Pukar Tumhe Aana Hoga Lyrics

मैया जी सुन लो पुकार,
तुम्हें आना होगा,
आज म्हारे जगराते में,
जगराते में,
मैया जी सुनलों पुकार।।

तेरे दरस को तरसे निगाहें,
भगत निहारे माँ तेरी ही राहें,
लाएँ तो कैसे तुम्हें ढूंढ के लाएँ माँ,
ढूंढ के लाएँ,
मैया जी सुनलों पुकार।।

नोरंग शाह ने माँ तुमको मनाई,
भक्तों की तूने करी माँ सहाई,
जानी को दी थी तुमने कैद से रिहाई माँ,
कैद से रिहाई,
मैया जी सुनलों पुकार।।

पर्वत की चोटी पे तेरी माँ नगरिया,
कैसे मैं आऊँ तेरी कठिन है डगरिया,
कैसे ओढ़ाऊँ तुमको लाल चुनरिया माँ,
लाल चुनरिया,
हृदय में करो प्रकाश।।

मैया जी सुन लो पुकार,
तुम्हें आना होगा,
आज म्हारे जगराते में,
जगराते में,
मैया जी सुनलों पुकार।।

गायक व लेखक – आनन्द राज बर्मन।

Leave a Comment