Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
हे शेरावाली नजर एक कर दो भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

हे शेरावाली नजर एक कर दो भजन लिरिक्स

Hey Sherawali Najar Ek Kar Do Bhajan Lyrics

हे शेरावाली नजर एक कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो,
अपने ही रंग में मेरा चोला रंग दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो।।

तेरे सिवा ना मुझे कुछ भी भाए,
देखूं जिधर भी नज़र तू ही आए,
मुझको दीवाना कर इस कदर दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो।।

रूठे भले माँ ये सारा जमाना,
हे जग की मालिक ना तुम रूठ जाना,
सिर पे तू मेरे माँ हाथ धर दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो।।

दे दो मुझे भीख में अपनी भक्ति,
चढ़ के ना उतरे माँ दो ऐसी मस्ती,
फैलाए कबसे खड़ा झोली भर दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो।।

सोए जगा दो हे माँ भाग्य मेरे,
गाता रहूं बस भजन मैया तेरे,
‘राजू’ को मैया बस इतना वर दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो।।

हे शेरावाली नजर एक कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो,
अपने ही रंग में मेरा चोला रंग दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो।।

Singer – Raju Mehra Ji

Leave a Comment