Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
भक्तो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या लिरिक्स - Bhajan Ghar

भक्तो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या लिरिक्स

Bhakto Ko Darshan De Gayi Re Ek Chhoti Si Kanya Lyrics

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो ने पूछा मैया,
नाम तेरा क्या है,
नाम तेरा क्या है मैया,
नाम तेरा क्या है,
वैष्णो माँ बतला गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो ने पूछा मैया,
धाम क्या है,
धाम क्या है मैया,
धाम क्या है,
ऊँचे पहाड़ बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो में पूछा माँ,
प्रसाद तेरा क्या है,
प्रसाद तेरा क्या है माँ,
प्रसाद तेरा क्या है,
हलवा पूड़ी चना बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो में पूछा माँ,
शस्त्र तेरा क्या है,
शस्त्र तेरा क्या है माँ,
शस्त्र तेरा क्या है,
त्रिशूल चक्र बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो में पूछा माँ,
सवारी तेरी क्या है,
सवारी तेरी क्या है,
सवारी तेरी क्या है,
पीला शेर बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो ने पूछा माँ,
श्रृंगार तेरा क्या है,
श्रृंगार तेरा क्या है माँ,
श्रृंगार तेरा क्या है,
चोला लाल बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो ने पूछा,
सबसे प्यारा तेरा क्या है,
सबसे प्यारा तेरा क्या है,
सबसे प्यारा तेरा क्या है,
भक्तो का प्यार बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या,
भक्तों को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या।।

गायक – मनीष तिवारी जी।

Leave a Comment