Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ मुझे तेरी जरूरत है भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ मुझे तेरी जरूरत है भजन लिरिक्स

Maa Mujhe Teri Jarurat Hai Bhajan Lyrics

माँ मुझे तेरी जरूरत है,
कब डालोगी मेरे घर फेरा,
तेरे बिन जी नहीं लगता मेरा,
मां मुझे तेरी जरूरत है।।

कोई ना सहारा,
बेसहारा अम्बे रानिये,
जाऊँगा ना खाली,
तेरे द्वार से,
तू है मेरी माता यह तो,
सारा जग जानता है,
बेटा कह दे,
तू भी कभी प्यार से,
मां मुझे तेरी जरूरत है,
मुझे दाती दुखों ने घेरा,
तेरे बिन जी नहीं लगता मेरा,
मां मुझे तेरी जरूरत है।।

तेरे बिना मैया,
एक पल भी ना गुजरे,
बोल कैसे,
जिंदगी गुजारूँ मैं,
हर पल याद,
सताए तेरी अम्बिके,
हर पल तुझको पुकारूँ मैं,
मां मुझे तेरी जरूरत है,
कब होगा सुखो का सवेरा,
तेरे बिन जी नहीं लगता मेरा,
मां मुझे तेरी जरूरत है।।

कोई भी सवाली तेरे,
दर पे जो आया,
कभी खाली ना,
लौटाया महरानिये,
रखो मेरी लाज,
कभी रहूँ ना मोहताज़,
तेरा युगों तक,
राज रहे रानिये,
मां मुझे तेरी जरूरत है,
मेरे दिल में करो बसेरा,
तेरे बिन जी नहीं लगता मेरा,
मां मुझे तेरी जरूरत है।।

झण्डेवाली मैया जो भी,
झुका तेरे चरणों में,
झण्डे झूले उसके,
आसमान में,
तेरा जो दीवाना जग,
उसका दीवाना मिले,
मान उसे,
सारे ही जहान में,
मां मुझे तेरी जरूरत है,
मैं ‘चंचल’ बाल हूँ तेरा,
तेरे बिन जी नहीं लगता मेरा,
मां मुझे तेरी जरूरत है।।

माँ मुझे तेरी जरूरत है,
कब डालोगी मेरे घर फेरा,
तेरे बिन जी नहीं लगता मेरा,
मां मुझे तेरी जरूरत है।।

Singer – Narendra Chanchal Ji

Leave a Comment