Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ की सूरत ली है दिल में उतार भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ की सूरत ली है दिल में उतार भजन लिरिक्स

Maa Ki Surat Li Hai Dil Mai Utar Bhajan Lyrics

माँ की सूरत ली है,
दिल में उतार,
प्यारा सजा है,
माँ का दरबार,
बड़ी मनभावन है,
मेरी अम्बे माँ,
निर्मल पावन है,
मेरी अम्बे माँ।।

लाल चुनरिया लेके,
तेरे द्वारे पे आया हूँ मैया,
हाथ पकड़ लो मेरा,
कहीं डूब ना जाए नैया,
डूबी जो नाव मेरी,
तुम्हे ही बचानी है,
मेरी अम्बे माँ,
बड़ी मनभावन है,
मेरी अम्बे माँ,
निर्मल पावन है,
मेरी अम्बे माँ।।

तेरे दर पे मैया,
मैंने पाई है दुनिया की दौलत,
तेरे इस बालक को,
बस मिल जाए इतनी सी मोहलत,
आँचल में सो जाऊं,
दुनिया ये बैगानी है,
मेरी अम्बे माँ,
बड़ी मनभावन है,
मेरी अम्बे माँ,
निर्मल पावन है,
मेरी अम्बे माँ।।

सारे जग में ढूंढा,
मेरी मैया सा देखा कही ना,
माँ की कर लो पूजा,
देखो आया है पावन महीना,
‘पूनम’ की अर्जी है,
तेरी जरुरत है,
मेरी अम्बे माँ,
बड़ी मनभावन है,
मेरी अम्बे माँ,
निर्मल पावन है,
मेरी अम्बे माँ।।

तेरा दर ये छूटे,
मैया आए ये दिन तो कभी ना,
मैया शेरोवाली,
तुमसे टूटे ये नाता कभी ना,
‘बबलू’ की विनती है,
सारे दुःख हरती है,
मेरी अम्बे माँ,
बड़ी मनभावन है,
मेरी अम्बे माँ,
निर्मल पावन है,
मेरी अम्बे माँ।।

माँ की सूरत ली है,
दिल में उतार,
प्यारा सजा है,
माँ का दरबार,
बड़ी मनभावन है,
मेरी अम्बे माँ,
निर्मल पावन है,
मेरी अम्बे माँ।।

Singer – Poonam Sharma

Leave a Comment