वर दे वीणा वादिनि वर दे माँ सरस्वती वंदना लिरिक्स

Var De Vina Vadini Var De Maa Sarswati Vandana Lyrics

वर दे वीणा वादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र रव अमृत-मंत्र नव,
भारत में भर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

काट अंध-उर के बंधन-स्तर,
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर,
जगमग जग कर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव,
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को,
नव पर नव स्वर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

वर दे वीणा वादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र रव अमृत-मंत्र नव,
भारत में भर दे,
वर दे विणा वादिनि वर दे।।

Singer – Chetna

Leave a Comment