Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
वीर बलि हनुमान ये है राम भक्त हनुमान भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

वीर बलि हनुमान ये है राम भक्त हनुमान भजन लिरिक्स

Veer Bali Hanuman Ye Hai Ram Bhakt Hanuman Bhajan Lyrics

वीर बलि हनुमान,
ये हैं राम भक्त हनुमान,
सारे जग में फैली शान,
सारे भक्त करें गुणगान,
थारी जय हो,
थारी जय हो पवन सुत,
बजरंगी हनुमान,
बालाजी तेरी जय हो,
पवन सुत माँ अंजना के लाल।।

मेहंदीपुर के बालाजी का,
सारे जग में नाम जी,
भूत प्रेत है दूर भगावे,
आवे सबके काम जी,
सांचो है धाम थारो,
थारो ही म्हणे है सहारो,
बालाजी म्हणे थारो,
विर बलि हनुमान,
ये हैं राम भक्त हनुमान।।

सालासर के बालाजी का,
बड़ा ही प्यारा धाम जी,
कलयुग में भक्तां के मुख पे,
थारो ही तो नाम जी,
जग पूजे थाने सारो,
बिगड़ा सब काज थे संवारो,
भक्तां ने पार उतारो,
विर बलि हनुमान,
ये हैं राम भक्त हनुमान।।

लंबोरिया बालाजी सारे,
देवों के संग पूजा रहे,
कहे ‘रवि’ हर फरियादी की,
सारी आशा पूरा रहे,
जो भी था गुण गावे,
जीवन में सारा सुख पावे,
वो हर दम मौज उड़ावे,
विर बलि हनुमान,
ये हैं राम भक्त हनुमान।।

वीर बलि हनुमान,
ये हैं राम भक्त हनुमान,
सारे जग में फैली शान,
सारे भक्त करें गुणगान,
थारी जय हो,
थारी जय हो पवन सुत,
बजरंगी हनुमान,
बालाजी तेरी जय हो,
पवन सुत माँ अंजना के लाल।।

Singer – Raj Guru

Leave a Comment