Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मैया शेरोवाली तेरे द्वार जो आते है लिरिक्स - Bhajan Ghar

मैया शेरोवाली तेरे द्वार जो आते है लिरिक्स

Maiya Sherowali Tere Dwar Jo Aate Hai Lyrics

मैया शेरोवाली,
तेरे द्वार जो आते है,
तेरी किरपा से मैया,
हर सुख वो पाते है,
मैया शेरावाली,
तेरे द्वार जो आते है।

हे भाग्य विधाता माँ,
तेरे खेल निराले है,
जिसे जग ने ठुकराया,
उसे तू ही संभाले है,
तेरी चौखट पे मैया,
हम शीश झुकाते है,
मैया शेरावाली,
तेरे द्वार जो आते है।

तू ही जग जननी है,
तू ही जग पालक है,
तीनों लोकों की माँ,
तू ही संचालक है,
तुमसे सब रिश्ते है,
तुमसे सब नाते है,
मैया शेरावाली,
तेरे द्वार जो आते है।

मैया शेरोवाली,
तेरे द्वार जो आते है,
तेरी किरपा से मैया,
हर सुख वो पाते है,
मैया शेरावाली,
तेरे द्वार जो आते है।

Singer – Ravi Raj

Leave a Comment