Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बजरंगबली किरपा करके तुम मुझे बसा लो भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

बजरंगबली किरपा करके तुम मुझे बसा लो भजन लिरिक्स

Bajrangbali Kirpa Karke Tum Mujhe Bsa Lo Bhajan Lyrics

बजरंगबली किरपा करके,
तुम मुझे बसा लो चरणन में।।

तेरे दर्शन की अभिलाषा है,
ये दास बड़ा ही प्यासा है,
मैं तुम्हे बसा लूँ नैनन में,
तुम मुझे बसा लो चरणन में,
बजरंगबली किरपा करके,
तुम मुझे बसा लो चरणन में।।

तुम भक्तो के दुःख भंजन हो,
बलवान हो केसरी नंदन हो,
तुम्हे देख लूँ माँ के दर्पण में,
तुम मुझे बसा लो चरणन में,
बजरंग बली किरपा करके,
तुम मुझे बसा लो चरणन में।।

बलवीर हो तुम महावीर हो तुम,
मंगल मूरत रणधीर हो तुम,
बस रहते हो मेरी अखियन में,
तुम मुझे बसा लो चरणन में,
बजरंग बली किरपा करके,
तुम मुझे बसा लो चरणन में।।

तुम राम के काज सवारे हो,
तुम दिन दुखी को तारे हो,
मुझे देदो शरण बस चरणन में,
तुम मुझे बसा लो चरणन में,
बजरंग बली किरपा करके,
तुम मुझे बसा लो चरणन में।।

बलवीर हो तुम बजरंगी हो,
तुम प्रेम सुमति के संगी हो,
तुम रहते हो प्रेम की बगियन में,
तुम मुझे बसा लो चरणन में,
बजरंग बली किरपा करके,
तुम मुझे बसा लो चरणन में।।

Leave a Comment