Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
परिवार मेरा मैया करता है तेरी भक्ति भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

परिवार मेरा मैया करता है तेरी भक्ति भजन लिरिक्स

Parivaar Mera Maiya Karta Hai Teri Bhakti Bhajan Lyrics

परिवार मेरा मैया,
करता है तेरी भक्ति,
भक्ति से सदा मिलती,
तेरे भक्तों को माँ शक्ति।।

इच्छा से मैया तेरी,
होता यहां सवेरा,
हम सबके मन में मैया,
तेरा ही है बसेरा,
तेरा ही है बसेरा,
चरणों में मैया तेरे,
खुशियां हैं हमको मिलती,
भक्ति से सदा मिलती,
तेरे भक्तों को माँ शक्ति।।

दर्शन को तेरे मैया,
तरसें हमारे नैना,
पाके दर्श को तेरे,
मिलेगा हमको चैना,
मिलेगा हमको चैना,
अखियां हमारी मैया,
तेरा इंतज़ार करतीं,
भक्ति से सदा मिलती,
तेरे भक्तों को माँ शक्ति।।

परिवार मेरा मैया,
करता है तेरी भक्ति,
भक्ति से सदा मिलती,
तेरे भक्तों को माँ शक्ति।।

गायक / प्रेषक – योगेन्द्र सिंह भदोरिया।
लिलहर,बिलसण्डा-पीलीभीत।

Leave a Comment