Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मुझे अपना बेटा बना लो माँ - Bhajan Ghar

मुझे अपना बेटा बना लो माँ

Mujhe Apna Beta Bana Lo Maa

हे देवास वाली माई,
मुझे अपना बेटा बना लो माँ,
तुमसे फिर आस लगाई,
अब अपना बेटा बनालो माँ।।

तेरे चरणो में रखा,
मेरा भी नसीब है,
दुनिया में तु ही मेरे,
सबसे करीब है,
मेरा सब कुछ तु महामाई,
मुझे अपना बेटा बनालो माँ।।

तेरे नाम से ही होता,
मेरा तो सवेरा माँ,
सच कहूँ तेरे बिन,
कोई ना मेरा माँ,
मैं हूँ तेरी परछाई,
अब अपना बेटा बनालो माँ।।

‘पंकज’ पुकारता,
सुन लो आवाज माँ,
रखना पड़ेगी अब,
तुझे मेरी लाज माँ,
तेरी नगरी ‘जयंत’ को भाई,
अब अपना बेटा बनालो माँ।।

हे देवास वाली माई,
मुझे अपना बेटा बना लो माँ,
तुमसे फिर आस लगाई,
अब अपना बेटा बनालो माँ।।

गायक – पंकज टेटवाल।

Leave a Comment