Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
चलो चलो रे बागेश्वर धाम बैठे बालाजी - Bhajan Ghar

चलो चलो रे बागेश्वर धाम बैठे बालाजी

Chalo Chalo Re Bageshavar Baithe Balaji

चलो चलो रे बागेश्वर धाम,
बैठे बालाजी,
बालाजी देखो बालाजी,
जन जन का करें कल्याण,
देखो बालाजी।।

अर्जी लगा ले भाग्य जगा ले,
श्री बालाजी के दर्शन पा ले,
तेरे बिगड़े बना दे काम,
गड़ा के बालाजी।।

दूर दूर से भक्त पधारे,
भूत प्रेत सब डर कर भागे,
ऐसे सन्यासी है महाराज,
गड़ा के बालाजी।।

स्वयं प्रगट होकर कलयुग में,
अलक जगा दी है घर घर में,
दिन रात करे चमत्कार,
गड़ा के बालाजी।।

तेरे दर से न जाए कोई खाली,
राम भक्त तेरी बात निराली,
गाए अंजलि महिमा अपार,
गड़ा के बालाजी।।

चलो चलो रे बागेश्वर धाम,
बैठे बालाजी,
बालाजी देखो बालाजी,
जन जन का करें कल्याण,
देखो बालाजी।।

Leave a Comment