Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
जगमग ज्योत जले भवन तेरे जगमग ज्योत जले - Bhajan Ghar

जगमग ज्योत जले भवन तेरे जगमग ज्योत जले

Jagmag Jyot Jale Bhawan Tere Jagmag Jyot Jale

जगमग ज्योत जले भवन तेरे,
जगमग ज्योत जलें,
मिलते है हमें सुख जीवन के,
माँ तेरी छाव तले,
जगमग ज्योत जलें भुवन तेरे,
जगमग ज्योत जलें।।

कितनी भी हो राह अंधेरी,
करती उजाला ज्योती माँ तेरी,
करती उजाला ज्योती माँ तेरी,
दुख और पीड़ा सब हर लेती,
सुख की करती बरखा घनेरी,
सुख की करती बरखा घनेरी,
तेरी कृपा से मिला है ये जीवन,
साँस भी तुझसे चले,
जगमग ज्योत जलें भुवन तेरे,
जगमग ज्योत जलें।।

तू जग जननी तू जग करणी,
तू विद्यात्री तू ही शक्ति,
तू विद्यात्री तू ही शक्ति,
तेरे चरण में तन मन अर्पण,
हम करते माँ तेरी भक्ति,
हम करते माँ तेरी भक्ति,
भक्ति से तेरी भक्तों के माँ,
सारे काज फले,
जगमग ज्योत जलें भुवन तेरे,
जगमग ज्योत जलें।।

जगमग ज्योत जले भवन तेरे,
जगमग ज्योत जलें,
मिलते है हमें सुख जीवन के,
माँ तेरी छाव तले,
जगमग ज्योत जलें भुवन तेरे,
जगमग ज्योत जलें।।
Singer – Shahnaaz Akhtar

Leave a Comment