Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम लिरिक्स - Bhajan Ghar

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम लिरिक्स

Keejo Kesari Ke Laal Mera Chhota Sa Ye Kaam Lyrics

कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम,
मेरी राम जी से कह देना। जय सियाराम,
मैं राम संग जपता, तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना, जय सियाराम।।

दीन हीन के सहारे, महावीर तुम हो।
अपने भक्तों की जगाते, तकदीर तुम हो।
अपने भक्तों की जगाते, तकदीर तुम हो।
हर दुखिया का हाथ, तुम लेते हो थाम,
मेरी राम जी से कह देना, जय सियाराम,
मैं राम संग जपता, तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना, जय सियाराम॥

महाबली महायोद्धा, महासंत तुम हो,
लाते सूखे हुए बागों में, बसंत में तुम हो,
लाते सूखे हुए बागों में, बसंत में तुम हो।
तेरी भक्ति से आत्मा को, मिलता आराम,
मेरी राम जी से कह देना, जय सियाराम,

मैं राम संग जपता, तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना, जय सियाराम॥

पूरी सदा ही हमारी, हर आस करना,
बाबा भक्तों को कभी ना, निराश करना,
बाबा भक्तों को कभी ना, निराश करना।

दोनों चरण तुम्हारे, ‘लख्खा’ के सुखधाम,
मेरी राम जी से कह देना, जय सियाराम,
मैं राम संग जपता, तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना, जय सियाराम॥

कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम,
मेरी राम जी से कह देना, जय सियाराम,
मैं राम संग जपता, तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना, जय सियाराम॥

Singer – Lakhbir Singh Lakkha Ji

Leave a Comment