Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
आई आई आई महामाई है आई भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

आई आई आई महामाई है आई भजन लिरिक्स

Aayi Aayi Aayi Mahamayi Hai Aayi Bhajan Lyrics

आई आई आई महामाई है आई,
सभी भक्तों को मेरी बधाई,
आई आई आई महामाई हैं आई,
सोने का सिंहासन व चौकी सजाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

हाथ में त्रिशूल और खड़ग बिराजे है,
गल मुंडन की माला भी साजे है,
देने हम सबको खुशियां हैं आई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

लाल चुनरिया व लाल सितारा है,
मैया के दर्शन को भाग्य हमारा है,
हरने धरा के सारे कष्ट है आई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

चंदन की चौकी और थाल सजाओ जी,
मेरी मैया रानी को भोग लगाओ जी,
देखो जन-जन में खुशियां है छाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

शेर पर सवार होकर दरबार आ गई,
भक्तों के मन में मैया जी समा गई,
‘सचिन’ भी आज देता सबको बधाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

आई आई आई महामाई है आई,
सभी भक्तों को मेरी बधाई,
आई आई आई महामाई हैं आई,
सोने का सिंहासन व चौकी सजाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

गायक / लेखक – सचिन निगम।

Leave a Comment