Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
भक्तों के घर कभी आजा शेरावाली भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

भक्तों के घर कभी आजा शेरावाली भजन लिरिक्स

Bhakto Ke Ghar Kabhi Aaja Sherawali Bhajan Lyrics

भक्तों के घर कभी,
आजा शेरावाली,
कुटिया का मान,
बढ़ा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली।।

पलकों के आसन पे,
तुझको बिठाएंगे,
हलवा पूड़ी का मैया,
भोग लगाएंगे,
भाव का ये भोग,
लगा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली।।

इन अखियों को बस,
मैया तेरी आस है,
आएगी जरूर माता,
रानी विश्वास है,
भक्तो की आस,
पूरा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली।।

आजा आजा मैया,
तेरा लाड लड़ाएंगे,
‘सौरभ मधुकर’ संग,
भजन सुनाएंगे,
रिश्ता ये प्रेम का,
निभा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली।।

भक्तों के घर कभी,
आजा शेरावाली,
कुटिया का मान,
बढ़ा जा शेरावाली,
भक्तो के घर कभी,
आजा शेरावाली।।

गायक – सौरभ मधुकर।

Leave a Comment