Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
ढोल बजने लगे भक्त गाने लगे माता भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

ढोल बजने लगे भक्त गाने लगे माता भजन लिरिक्स

Dhol Bajane Lage Bhakt Gane Lage Mata Bhajan Lyrics

ढोल बजने लगे,
भक्त गाने लगे,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई।।

भवानी के मंदिर में ज्योत जगे,
मैया जी मूरत सुहानी लगे,
माँ की चोखट जाओ,
माँ की महिमा गाओ,
जगदम्बे के जगरातों की,
रात आ गई,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई।।

सावन का महिना माँ झुला झूले,
पाकर माँ का दर्शन हर मनवा झूमे,
माँ को वंदन करो,
अभिवादन करो,
जगदम्बे के जगरातों की,
रात आ गई,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई।।

जगरातों में माँ सबकी झोली भरे,
हर मन की मुरादें माँ पूरी करे,
माँ के मंदिर जाओ,
माँ के दर्शन पाओ,
नवदुर्गा के जगरातों की,
रात आ गई,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई।।

सारे भक्तों को माँ ने सहारा दिया,
वचन जो दिया उसको पूरा किया,
माँ की जय जय गाओ,
इनकी किरपा पाओ,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई।।

ढोल बजने लगे,
भक्त गाने लगे,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई,
भवानी के जगरातों की,
रात आ गई।।

स्वर – मुकेश बागड़ा जी।

Leave a Comment