Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नमह लिरिक्स - Bhajan Ghar

दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नमह लिरिक्स

Dil Ki Har Dhardkan Ye Bole Bhagwati Laxmi Lyrics

दिल की हर धड़कन ये बोले,
भगवती लक्ष्मी नमह,
दिल की हर धड़कन ये बोलें,
भगवती लक्ष्मी नमह,
जिंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमह।।

हरि के संग इन्हे जिसने पूजा,
वो मगन हरपल रहे,
मस्ती में वो अपनी डोले,
भगवती लक्ष्मी नमह,
जिंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमह।।

वैभव यश कीर्ति को बांटे,
धन की वर्षा ये करे,
द्वार किस्मत का ये खोले,
भगवती लक्ष्मी नमह,
जिंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमह।।

होती है जिसपे मेहर माँ,
लक्ष्मी की ‘कुंदन’ सुनो,
मुस्कुराता हौले हौले,
भगवती लक्ष्मी नमह,
जिंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमह।।

दिल की हर धड़कन ये बोले,
भगवती लक्ष्मी नमह,
दिल की हर धड़कन ये बोलें,
भगवती लक्ष्मी नमह,
जिंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमह।।

Singer – Anjana Arya

Leave a Comment