Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
दृष्टि हम पे दया की माँ डालो भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो भजन लिरिक्स

Drishti Hum Pe Daya Ki Maa Dalo Bhajan Lyrics

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो,
बडी संकट की आई घड़ी है,
द्वार पर तेरे हम भी खड़े है,
आँखो में आँसुओ कि झड़ी है।।

निर्बल का सहारा यही है,
रास्ता दुसरा ना कही है,
तेरा दर्श अगर तू दिखा दे,
टूट जाये गमो की लड़ी है।।

सारे भक्तो को तुमने है तारा,
वासता तुमसे भी है हमारा,
तार दे माँ तेरे बालकों को,
हम पर विपदा ही ऐसी पड़ी है।।

फरियादों की झोली अड़ी है,
फतह करने को माँ तू खड़ी है,
ये ‘शिवाजी’ को आशिष दे कर,
धन्य करदे तू सबसे बड़ी है।।

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो,
बडी संकट की आई घड़ी है,
द्वार पर तेरे हम भी खड़े है,
आँखो में आँसुओ कि झड़ी है।।

गायक / प्रेषक – शिवाजी पाटिल।

Leave a Comment