Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
झिलमिल सितारों की चुनर मैया भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

झिलमिल सितारों की चुनर मैया भजन लिरिक्स

Jhilmil Sitaron Ki Chunar Maiya Bhajan Lyrics

झिलमिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया,
आई हूँ चरणों में करने,
अर्पण मैया,
झिल मिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया।।

मेरी माथे की बिंदिया का,
रंग हो ना फीका,
मांग में सिंदूर का,
माँ सजता रहे टिका,
रखना सदा ही सुहागन मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया,
झिल मिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया।।

मै सोलह श्रृंगार मैया,
करती रहूं हरदम,
सजना के चरणों में,
निकले मेरा दम,
सेवा में गुजरे ये जीवन मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया,
झिल मिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया।।

मेरे घर परिवार का,
खयाल मैया रखना,
मेरी बगिया की संभाल,
मैया रखना,
हम सब है तेरी ही संतान मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया,
झिलमिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया।।

झिल मिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया,
आई हूँ चरणों में करने,
अर्पण मैया,
झिल मिल सितारों की चुनर मैया,
सिंदूर काजल चूड़ी रूपया।।

Leave a Comment