Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
कैसे चुकाएं दातिए एहसान तेरे हम भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

कैसे चुकाएं दातिए एहसान तेरे हम भजन लिरिक्स

Kaise Chukayen Datiye Ahsan Tere Hum Bhajan Lyrics

कैसे चुकाएं दातिए,
एहसान तेरे हम,
इतना दिया तूने जो,
होगा कभी ना कम,
कैसे चुकाएँ दातिए,
एहसान तेरे हम।

भक्ति में जिसने तेरी,
जीवन बिताया रे,
आसान नहीं थी मंजिल,
रस्ता दिखाया रे,
हम जैसे पापियों पे भी,
तूने किये करम,
कैसे चुकाएँ दातिए,
एहसान तेरे हम।

उसका बिगाड़ सकती,
क्या मौत बाल भी,
रहमत से तेरी जिसके,
बस में हो काल भी,
फिर कैसे हारे कोई भी,
माने तेरे नियम,
कैसे चुकाएँ दातिए,
एहसान तेरे हम।

जिंदगी संवर गई मेरी,
मैया के नाम से,
खुशियां मिली हमें यहाँ,
तेरे ही साथ से,
रहमो करम तेरे सदा,
पाते रहे यूँ ही,
कैसे चुकाएँ दातिए,
एहसान तेरे हम।

कैसे चुकाएं दातिए,
एहसान तेरे हम,
इतना दिया तूने जो,
होगा कभी ना कम,
कैसे चुकाएँ दातिए,
एहसान तेरे हम।

Singer – Jyoti chauhan

Leave a Comment