Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
कर दो नजरें करम काली माॅं भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

कर दो नजरें करम काली माॅं भजन लिरिक्स

Kar Do Najren Karam Kali Maa Bhajan Lyrics

दोहा –
माॅं की महिमा है भली,
हरती दुख संताप,
भक्तों की मुश्किल हरे,
स्वयं काटती पाप।

कर दो नजरें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
आएं दर पे सवाली मेरी माॅं,
हो निगाहें करम मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।।

जय काली कलकत्ते वाली,
भक्तों को माॅं तारने वाली,
चुन चुन के असुरों को मारे,
वार तेरा ना जाए खाली,
ओ भरदो झोली खाली मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।।

गले सजे मुण्डो की माला,
चण्डी माॅं का रूप निराला,
एक हाथ त्रिशूल लिया है,
दूजे से खप्पर भर डाला,
ओ नयनों में तेरे लाली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।।

क्रोध में माॅं का रूप भयंकर,
चरणों में माॅं के शिव शंकर,
सौ सिंहो से तू बलशाली,
कृपामयी है दुर्गा काली,
हो ‘शुभम’ पर रहम मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।।

कर दो नजरे करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
आएं दर पे सवाली मेरी माॅं,
हो निगाहें करम मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।।

Singer – Pramod Tripathi

Leave a Comment