Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
करो मन से मंगलपाठ तो दुनिया बदल जाएगी - Bhajan Ghar

करो मन से मंगलपाठ तो दुनिया बदल जाएगी

Karo Man Se Mangalpath To Duniya Badal Jayegi

लॉटरी लग जाएगी,
किस्मत खुल जाएगी,
करो मन से मंगलपाठ,
तो दुनिया बदल जाएगी।।

जैसे भागवत जी के अंदर,
खुद बैठे हैं कन्हैया,
वैसे ही मंगल के अंदर,
बैठी है मेरी मैया,
प्रार्थना रंग लाएगी,
तेरे भी घर आएगी,
करो मन से मंगल पाठ,
तो दुनिया बदल जाएगी।।

वार तिथि मुहूर्त मत देखो,
जब भी समय हो गालो,
मंगल ही गंगा यमुना है,
माथे इसे लगा लो,
शनि राहु केतू,
ये दूर भगाएगी,
करो मन से मंगल पाठ,
तो दुनिया बदल जाएगी।।

मंगल पढ़ने में हमसे,
शायद गलती हो जाये,
या कामकाज के कारण कोई,
भूल चूक हो जाये,
अम्बरीष जयकार लगा,
गलतियां भुलायेगी,
करो मन से मंगल पाठ,
तो दुनिया बदल जाएगी।।

लॉटरी लग जाएगी,
किस्मत खुल जाएगी,
करो मन से मंगलपाठ,
तो दुनिया बदल जाएगी।।

Lyrics – Ambrish Kumar Mumbai
Singer – Sudarshan Kumar Mumbai

Leave a Comment