Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
कितने दिनों के बाद है आई भक्तो रात भजन की लिरिक्स - Bhajan Ghar

कितने दिनों के बाद है आई भक्तो रात भजन की लिरिक्स

Kitane Dino Ke Baad Hai Aai Bhakto Raat Bhajan Ki Lyrics

कितने दिनों के बाद है आई,
भक्तो रात भजन की,
अब आ भी जा माँ,
आस लगाई आई,
भक्तो रात भजन की।।

सूरज चाँद सितारे हरदम,
तेरा माँ गुण गाते,
दूर दूर से भक्त माँ तेरे,
दर्शन पाने आते,
तेरे चरणों में माँ,
ज्योत जलाई आई,
भक्तो रात भजन की,
कितने दिनो के बाद है आई,
भक्तो रात भजन की।।

दुखियों का दुःख दूर करे माँ,
दुष्टों का संहार करे,
जो माँ को श्रद्धा से ध्याये,
माँ उसका उद्धार करे,
सच कहती हूँ है ये,
ममता की माई आई,
भक्तो रात भजन की,
कितने दिनो के बाद है आई,
भक्तो रात भजन की।।

इस जग में सबकुछ है पराया,
झूठी है सब माया,
धूल जाते है पाप सभी जब,
माँ का दर्शन पाया,
बस दर्शन पा ले तेरा,
शेरावाली माई आई,
भक्तो रात भजन की,
कितने दिनो के बाद है आई,
भक्तो रात भजन की।।

कितने दिनों के बाद है आई,
भक्तो रात भजन की,
अब आ भी जा माँ,
आस लगाई आई,
भक्तो रात भजन की।।

Leave a Comment