Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
कुलदेवी की पूजा जो करता है दिन रात भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

कुलदेवी की पूजा जो करता है दिन रात भजन लिरिक्स

Kuldevi Ki Pooja Jo Karta Hai Din Raat Bhajan Lyrics

कुलदेवी की पूजा,
जो करता है दिन रात,
उसके जीवन में होती है,
खुशियों की बरसात।।

हर एक भगत की,
कुलदेवी होती है,
जिसके ही नाम से जलती,
घर में ये ज्योति है,
दुनिया पीछे चलती,
जब कुलदेवी हो साथ,
उसके जीवन में होती है,
खुशियों की बरसात।।

मैया कृपालु है ये,
बड़ी भोली भाली,
यही तो है माँ गौरा,
यही है माँ काली,
रूप अनेको पूजो,
पर कुलदेवी के साथ,
उसके जीवन में होती है,
खुशियों की बरसात।।

मेरी गढ़ी महासर मैया,
साथ मेरे चलती,
भूल जाए उनको गर हम,
ये हमारी गलती,
‘मित्तल’ हरदम तो,
मैया ही रहती साथ,
उसके जीवन में होती है,
खुशियों की बरसात।।

कुलदेवी की पूजा,
जो करता है दिन रात,
उसके जीवन में होती है,
खुशियों की बरसात।।

स्वर – कन्हैया मित्तल जी।

Leave a Comment