Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
लगा दादी चरणों का ध्यान भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

लगा दादी चरणों का ध्यान भजन लिरिक्स

Lga Dadi Charnon Ka Dhyan Bhajan Lyrics

लगा दादी चरणों का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
अपने बच्चो को देती ये,
अपने बच्चो को देती ये,
मुंह माँगा वरदान,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान।।

झुंझनु जाकर देखो,
शरण में आकर देखो,
हाथ ये सिर पर रख दे,
की सिर को झुकाकर देखो,
अगर संकट हो भारी,
तो ध्याकर माँ को देखो,
ये दौड़ी दौड़ी आती,
बुलाकर माँ को देखो,
अमृत की बरसात ये करती,
अमृत की बरसात ये करती,
ऐसी दया-निधान,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान।।

ये धोरा की महारानी,
बना झुंझनु रजधानी,
की स्वर्ण सिंहासन बैठी,
करे सबकी निगरानी,
ये सच्चा न्याय चुकावे,
देख लो अर्जी देकर,
नजर में सेठाणी के,
सभी है एक बराबर,
ऐसी सेठाणी के आगे,
ऐसी सेठाणी के आगे,
झूठी सबकी शान,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान।।

है जितने ज्ञानी ध्यानी,
करे माँ तेरा सुमिरण,
वो दादी दादी जपते,
चरण का करते वंदन,
बने गर सागर स्याही,
कलम वन हो उपवन,
तेरे श्री चरण की महिमा,
का ना हो पूरा वर्णन,
अज्ञानी ‘कैलाशी’ को दे,
अज्ञानी ‘कैलाशी’ को दे,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान।।

लगा दादी चरणों का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
अपने बच्चो को देती ये,
अपने बच्चो को देती ये,
मुंह माँगा वरदान,
लगा दादी चरणो का ध्यान,
लगा दादी चरणो का ध्यान।।

Singer – Vikash Sugadh

Leave a Comment