Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ लिरिक्स

Maa Bala Sundari Ne Rakha Sar Pe Hath Lyrics

माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया,
जग की दाती ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया।।

त्रिलोकपुर का देख नजारा,
मैया का मन्दिर बड़ा प्यारा,
जहाँ कृपा की होती बरसात,
देखो मैं मालामाल हो गया।।

काम मेरा रोके ना रुकता,
मैया के चरणो में जब मैं झुकता,
सदा रखना दया का हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया।।

मैया पे विश्वास तू रख ले,
जय माँ जय माँ नाम तू जपले,
मैया बदलेगी तेरे हालात,
देखो मैं मालामाल हो गया।।

मैया सब पे कृपा करना,
सबके ही भण्डारे भरना,
सुन लो ‘सिंगला’ की इतनी सी बात,
ये सेवक तो निहाल हो गया।।

माँ बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया,
जग की दाती ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया।।

गायक – दिनेश सिंगला।

Leave a Comment